Home Accident कुम्हारिया-खेड़ी के बीच सड़क हादसा, बुआ-भतीजे की मौत, चालक घायल

कुम्हारिया-खेड़ी के बीच सड़क हादसा, बुआ-भतीजे की मौत, चालक घायल

23
0

फतेहाबाद। गांव कुम्हारिया और खेड़ी के बीच हुए एक सड़क हादसे में बुआ और भतीजे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गाड़ी चालक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद के भोडिया खेड़ा निवासी इसराइल (29) पुत्र हाकिम और महबूब (26) पुत्र सतपाल अपनी बुआ को राजस्थान के गांव तेलियां वाली ढाणी से लेने गए थे। दोपहर करीब 3 बजे बुआ को लेकर वापस लौटते समय उनकी गाड़ी कुम्हारिया और खेड़ी के बीच अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

हादसे में इसराइल, गाड़ी चालक महबूब और उनकी बुआ धापा (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत तीनों को नाथूसरी चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इसराइल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल धापा को सिरसा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

गाड़ी चालक महबूब का इलाज चोपटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार, मृतकों के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here