Home Haryana हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी:...

हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी: 4246 फोर्थ क्लास और 1281 तृतीय श्रेणी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू

300
0

हरियाणा  | हरियाणा सरकार ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य में जल्द ही 4246 फोर्थ क्लास कर्मचारियों के पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही तृतीय श्रेणी के 1281 पदों के लिए भी आवेदन मांगे जाएंगे। इसके अलावा, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) जल्द ही सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) के लिए पोर्टल खोल सकता है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इन पदों की भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी है और जल्द ही CET का आयोजन किया जाएगा। इस प्रक्रिया से राज्य के लाखों युवाओं को रोजगार मिलने का रास्ता खुलेगा। पिछले साल मार्च में, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति की सूची जारी की गई थी, लेकिन कुछ उम्मीदवारों ने चतुर्थ श्रेणी के पदों पर जॉइन नहीं किया, जिससे कई पद खाली हो गए।

इस खाली पदों को भरने के लिए मुख्यमंत्री ने अनौपचारिक रूप से भर्ती प्रक्रिया की अनुमति दे दी है। अब, एचएसएससी को इन पदों का विज्ञापन जारी करने का आदेश मिलने वाला है। सीईटी पास उम्मीदवारों से आवेदन लिए जाएंगे, और उनके अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा।

इन पदों में फारेस्टर, सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन, नेटवर्क असिस्टेंट, ऑटो डीजल मैकेनिक जैसे विभिन्न विभागों के पद शामिल हैं। इसके अलावा, पिछले साल पुलिस भर्ती के लिए जारी विज्ञापन की प्रक्रिया अभी भी लंबित है, जिससे युवाओं में इस भर्ती प्रक्रिया के जल्द निपटने की चिंता बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here