Home Haryana हाई अलर्ट के बीच अग्निशमन विभाग सतर्क, आपात हालात से निपटने के...

हाई अलर्ट के बीच अग्निशमन विभाग सतर्क, आपात हालात से निपटने के लिए की गई पुख़्ता तैयारी

152
0

चरखी दादरी | भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हरियाणा में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग ने भी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को मजबूत कर लिया है। विभाग ने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और संसाधनों की समीक्षा कर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए खुद को तैयार कर लिया है।

विभाग ने जानकारी दी कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए तेल और पानी का पर्याप्त भंडारण किया गया है। 30 कर्मियों की टीम हर समय स्टैंडबाय पर रहेगी, जबकि पांच फायर टेंडर पूरी तरह से तैयार अवस्था में हैं जिन्हें जरूरत पड़ने पर तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया जा सकता है।

अधिकारियों के अनुसार, कोई भी आपात स्थिति आने पर ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी कर्मचारियों को तत्काल बुलाया जा सकेगा। विभाग का उद्देश्य है कि किसी भी आकस्मिक घटना पर तेजी से नियंत्रण पाया जा सके और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

जनता से विभाग की अपील: अफवाहों से बचें, झूठी कॉल करें

अग्निशमन विभाग ने आम नागरिकों से झूठी सूचनाओं और अफवाहों से बचने की अपील की है। विभाग ने कहा कि फायर ब्रिगेड को बेवजह कॉल करने से वास्तविक आपात सेवाओं में देरी होती है, जिससे संकट के समय मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विभाग ने आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की जानकारी तुरंत और सही तरीके से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जाए।

स्थिति नियंत्रण में, घबराने की जरूरत नहीं

अग्निशमन अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई भी घबराहट की आवश्यकता नहीं है। विभाग हर स्थिति के लिए तैयार है और आमजन से अपील की है कि वे विभाग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और संयम बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here