Home Crime पुलिस इंस्पेक्टर की मां की ह.त्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस...

पुलिस इंस्पेक्टर की मां की ह.त्या के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

102
0
13 नवंबर,यमुनानगर –हरियाणा के यमुनानगर के पाश इलाके सेक्टर 18 हुड्डा में पुलिस इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की मां की गला घोटकर ह.त्या और घर में की गई डकैती को लेकर पुलिस ने विभिन्न टीम में गठित की है। लेकिन 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं ।अलग-अलग इलाकों में सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है।
ह.त्या कर 75 लाख नगदी सहित 90 लाख लूट
 यमुनानगर के सेक्टर 18 हुड्डा में उस समय सनसनी फैल गई जब पंचकूला में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर निर्मल सिंह की मां राजबाला कि उनके घर में गला घोटकर ह.त्या कर दी गई और घर से 75 लाख की राशि और गहने चुरा लिए गए ।घटना के समय घर में उनके अलावा और कोई मौजूद नहीं था। कुछ समय पहले ही उनके पति घर से गए थे। और उनकी बहू भी काम के सिलसिले में घर से निकली थी। जब वह लोग वापस लौटे तो राजबाला को फर्श पर मृ.त हालत में पाया। पुलिस अधीक्षक  राजीव देशवाल सहित डॉग स्क्वायड एवं विभिन्न टीमों ने मौके का मुआयना किया। थाना हुड्डा कार्यकारी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि इस मामले में कई टीम में गठित की गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है । डकैती, ह.त्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।जगाधरी के हुड्डा जैसे पाश इलाके में पुलिस अधिकारी के घर डकैती और हत्या को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने हालांकि विभिन्न टीम में गठित की है और पुलिस अधीक्षक ने भी शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं ।पुलिस की विभिन्न टीमें अलग-अलग इलाकों में सबूत जुटाना में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here