Home Haryana हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, 13 जिलों में...

हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, 13 जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज

136
0

हरियाणा  | हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में आज से 12 मई तक बारिश की संभावना जताई गई है। आज 13 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 9 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं। वहीं शेष 9 जिलों में आसमान साफ रहने और मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। आगामी 10 मई को चार जिलों — पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र — में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

अंबाला में गर्मी का असर बढ़ा

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सबसे ज्यादा तापमान में इजाफा अंबाला में दर्ज किया गया, जहां पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। दूसरी ओर, महेंद्रगढ़ में तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे वहां थोड़ी राहत महसूस की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here