Home Accident सड़क हादसे में दंपति की मौत, 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से...

सड़क हादसे में दंपति की मौत, 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल

103
0

गन्नौर | जीटी रोड पर गढ़ी कला के पास वीरवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दंपति अपने बच्चे के साथ पानीपत से दिल्ली की ओर बाइक पर जा रहे थे। गढ़ी कला के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। उसी समय पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पति-पत्नी को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में बच्चा भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here