Karnal, 20 April-केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अप्रैल को करनाल स्थित राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को डिग्रियां प्रदान करेंगे।संस्थान में आयोजित पत्रकार वार्ता में निदेशक डॉ धीर सिंह ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दीक्षांत ससमरोह भव्य रूप से मनाया जा रहा है जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री करीब 200 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे छात्र देश और विदेश में अपने तकनीकी ज्ञान से डेरी सेक्टर को मजबूत कर रहे हैं।
200 विद्यार्थियों को प्रदान करेंगे डिग्रियां
डॉ धीर सिंह ने बताया कि डिग्री लेने वाले छात्रों में 71 पीएचडी स्कॉलर जिनमें लगभग आधी संख्या लड़कियों की है, इसी प्रकार 98 विद्यार्थियों को मास्टर डिग्री और 32 बीटेक विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएगी।निदेशक ने कहा कि दीक्षांत समारोह से पहले हम दीक्षांत सप्ताह मनाते हैं। इस सप्ताह में पूरे साल के कार्यों का लेखा-जोखा तैयार किया जाता है। इसके अलावा संस्थान के प्रमुख निदेशकों के नाम पर व्याख्यान भी आयोजित किए जाएंगे। डॉ धीर सिंह ने कहा कि समारोह के दौरान डेयरी उद्योग में बड़ा काम करने वाले और प्रमुख हस्तियों को भी केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मानित कराया जाएगा।







