हरियाणा | हरियाणा में सैनी सरकार ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को राहत देते हुए एक अहम निर्णय लिया है। सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों में तैनात अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि 30 जून 2025 तक बढ़ा दी है।
यह विस्तार HKRNL द्वारा 25 मार्च 2025 को जारी शर्तों के अंतर्गत एक बार के लिए किया गया है। इससे पहले इन कर्मचारियों का अनुबंध 31 मार्च को समाप्त हो चुका था। अब इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों को अस्थायी रूप से ही सही, एक बड़ी राहत मिली है।
सूत्रों के अनुसार, यह फैसला मानव संसाधन विभाग द्वारा गहन विचार-विमर्श के बाद लिया गया है। साथ ही “हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024” में संशोधन को अधिसूचित कर दिया गया है, और इसके नियमों का मसौदा अंतिम चरण में है। यह फैसला उन हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो लंबे समय से सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे थे।







