Home Business/Education भारत-पाक तनाव के बीच कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने सभी परीक्षाएं टालीं, आधिकारिक आदेश...

भारत-पाक तनाव के बीच कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने सभी परीक्षाएं टालीं, आधिकारिक आदेश जारी

226
0

कुरुक्षेत्र  | भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब शैक्षणिक गतिविधियों पर भी दिखने लगा है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने सुरक्षा कारणों के चलते सभी परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर छात्रों को सूचित कर दिया है।

यूनिवर्सिटी की ओर से कहा गया है कि स्थिति सामान्य होने के बाद नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट और आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here