Home Faridabad फरीदाबाद में हीट वेव के चलते लगभग आधा दर्जन लोगों की ...

फरीदाबाद में हीट वेव के चलते लगभग आधा दर्जन लोगों की हुई मौ*त

122
0
फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- हीट वेव का असर उत्तर भारत में कहर बरपा रहा है और आए दिन लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है.वही सिविल अस्पताल में बेड की कमी के  चलते एक बेड पर दो-दो मरीजो का इलाज किया जा रहा है। सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मनीष दयाल के अनुसार करीब आधा दर्जन लोगों की मृ*त्यु के मामले सामने आए हैं,जिसका कारण उन्होंने गर्मी बताया है । आज दोपहर तक इतने मृ*त्यु के मामले सामने आने पर आम लोग भी दह*शत में आ गए हैं ।
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर मनीष दयाल ने  पुष्टि करते हुए बताया कि भीषण गर्मी के चलते लगभग 5 से 6 डेड बॉडी यहां लाई गई है,जिनमें से कई लोगों को विभिन्न इलाकों से पुलिस लेकर आई। उन्होंने बताया कि इस भीषण गर्मी के चलते लोग काम करते हुए चक्कर खाकर गिर रहे हैं । ऐसे में उन्होंने लोगों से गर्मी से अपना बचाव करने की अपील की है ।बता दे सिविल अस्पताल में हीट वेव के चलते छोटे बच्चे उल्टी दस्त का शिकार होकर यहां सिविल अस्पताल में ले जा रहे हैं जहां एक ही बेड पर दो-दो बच्चों को बेड की कमी के चलते लिटाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here