Home Haryana उपायुक्त ने संभाली कमान…शहर की डंपिंग स्थलों का किया निरीक्षण, गंदगी फैलाने...

उपायुक्त ने संभाली कमान…शहर की डंपिंग स्थलों का किया निरीक्षण, गंदगी फैलाने पर किए चालान

91
0
कुरुक्षेत्र, 9 जनवरी -शहर की स्वच्छता को टॉप रैंकिंग मेें शुमार करने के लिए उपायुक्त नेहा सिंह नेे स्वयं कमान संभाल ली है। इस उद्देश्य को जहन में रखकर उपायुक्त को स्वयं फील्ड में उतरना पड़ा और शहर के मुख्य गंदगी वाले स्थलों डंपिंग जॉन का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी फैलाने और आग लगाने पर प्रदूषण करने वाले 2 दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर चालान भी किए। इतना ही नहीं शहर से कचरा एकत्रित करने वाली सुगम स्वच्छता कंपनी को चेतावनी दी कि अगर निरंतर कचरे का उठान कार्य नहीं हुआ तो कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने में देरी नहीं की जाएगी।
 उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि नगर परिषद के अधिकारियों के साथ-साथ एजेंसियों के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि जहां-जहां रेहडी मार्किट लगती है,वहां रेहड़ी चालकों से बैठक कर जागरूक करे और सभी जगहों पर डस्टबीन उपलब्ध करवाए जाए ताकि दुकानदार और रेहड़ी चालक अपने कचरे को डस्टबीन में ही डाल सके। उपायुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अधिकारियों को एक्टिव मोड में काम करना होगा और शहर के प्रत्येक नागरिक को अपनी मानसिकता में बदलाव लाकर गंदगी को डस्टबीन में ही डालना सुनिश्चित करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here