अंबाला (एकता): हरियाणा सरकार ने 18 साल बाद चौटाला सरकार में खरीदे ड्यूल डेस्क की जांच शुरू कर दी है। मीडिया सूत्रों के अनुसार वित्त विभाग के सचिव वजीर सिंह गोयत को इस मामले की जांच सौंपी है। बता दें कि 2000 से लेकर 2005 तक 5.50 करोड़ रुपए से ड्यूल डेस्क की खरीद की गई थी। जानकारी के मुताबिक हर डेस्क की कीमत 439 रुपए थी। हालांकि उस समय आईएएस संजीव कुमार शिक्षा विभाग के निदेशक थे।
अंबाला, जींद, कैथल, सिरसा, गुड़गांव, फतेहाबाद, पानीपत, यमुनानगर, सोनीपत, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, करनाल और रोहतक में ड्यूल डेस्क खरीद में कुछ घपला हुआ है। शिक्षा विभाग से पूरी रिपोर्ट मांगी है। जिसमें रिपोर्ट में 13 जिलों के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अब इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग गंभीर है। वहीं दूसरी तरफ आईएएस वजीर सिंह गोयत अप्रैल में रिटायर होने से जांच पूरी करने में लगे हुए हैं।







