Home Haryana सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से...

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से चलेगी

5
0

अंकुर कपूर, अंबाला।सावन माह की शुरुआत के साथ हरिद्वार में गंगाजल लेने जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अंबाला मंडल के तहत बठिंडा से हरिद्वार के बीच विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित होगी।

अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि सावन के दौरान हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या में हर वर्ष भारी वृद्धि होती है। यात्रियों की लगातार मिल रही मांग और बढ़ते दबाव को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक यात्रा मिल सके।

रेलवे के अनुसार यह विशेष ट्रेन प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे बठिंडा से रवाना होगी और मार्ग में बरनाला, धूरी, पटियाला सहित कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। इससे पंजाब और हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को भी सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सावन के दौरान कांवड़ यात्रा और गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है। ऐसे में इस विशेष ट्रेन के संचालन से नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होगा और यात्रा अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।

वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक यशनजीत सिंह ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान रेलवे के सुरक्षा नियमों का पालन करें और स्टेशन व ट्रेन परिसर में अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि रेलवे का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, आरामदायक और समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here