Home election हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने देर रात की उम्मीदवारों की...

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने देर रात की उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

122
0
हरियाणा, 12 सितम्बर – हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने देर रात उम्मीदवारों की चौथी के बाद पांचवी  लिस्ट जारी की. कांग्रेस की ओर से जारी चौथी सूची में 40 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है. जबकि पांचवी सूची में पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी की है.
कांग्रेस ने  अब तक कुल 86 प्रत्याशियों की सूची जारी की
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने  अब तक कुल 86 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अब 4 के टिकट पर सस्पेंस बना हुआ है। देर रात जारी सूची में अम्बाला केंट से परिमल परि, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, रानियां से सर्व मित्र कम्बोज, नरवाना से सतबीर दबलेन और तिगांव से रोहित नागर को उम्मीदवार बनाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here