Home Haryana पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने दयाल चौक पर किया रोड जाम

पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने दयाल चौक पर किया रोड जाम

194
0

सोनीपत  | पेयजल समस्या से परेशान फैज बाजार व जमालपुरा के लोगों ने सोमवार दोपहर दयाल चौक पर रोड जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर बैठकर प्रदेश सरकार व नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप था कि काॅलोनी में चार दिन से पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। अब पंप ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने से सोमवार को एक बूंद पानी आपूर्ति नहीं हो सका। घरों में पानी खत्म होने के कारण उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।

नगर निगम के पूर्वी क्षेत्र के 65 संविदा पंप ऑपरेटर तीन माह के बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं। जिसकी वजह से उन्होंने सोमवार को हड़ताल शुरू कर दी है। उनके हड़ताल पर जाने से पूर्वी क्षेत्र में पानी आपूर्ति नहीं हो सका। पानी न आने की वजह से जमालपुरा के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और दयाल चौक पर आकर रोड जाम कर दिया। लोगों ने बताया कि कॉलोनी में काफी समय से ट्यूबवेल खराब पड़ा है। इस संबंध में पार्षद को भी अवगत करा दिया था। नगर निगम प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई तक नहीं की। तीन दिन से बहुत कम पानी आपूर्ति हो रहा था, वह भी खराब। सोमवार को एक बूंद पानी नहीं आया तो घरों में पानी खत्म हो गया है। जिसकी वजह से उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा। सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग नहीं मांगे। कुछ देर बाद नगर निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार भी पहुंचे। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक काॅलोनी में पानी की आपूर्ति नहीं होगी तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here