Home Haryana कुरुक्षेत्र छठी पातशाही गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,...

कुरुक्षेत्र छठी पातशाही गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत,

180
0
कुरुक्षेत्र(TSN): श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को कुरुक्षेत्र छठी पातशाही गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यअतिथि के रूप में स्थित शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को कुरुक्षेत्र एसपी व हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने जायजा लिया और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की।
हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान दिवस पर वीर बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अबकी बार इस कार्यक्रम का आयोजन कुरुक्षेत्र के छठी पातशाही गुरुद्वारे में किया जा रहा है,जिसको लेकर वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा की कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्यअतिथि के रूप में व उनके साथ राज्य मंत्री संदीप सिंह व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर लंगर व अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम बहुत ही भव्य और यादगार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here