Home Ambala अंबाला: बसों की कमी से यात्री दरवाजे से लटककर कर रहे सफर,...

अंबाला: बसों की कमी से यात्री दरवाजे से लटककर कर रहे सफर, वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

263
0

अंबाला |  अंबाला के पंजोखरा साहिब से अंबाला कैंट की ओर जाने वाली रूट पर बसों की कमी के कारण यात्रियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें देखा गया कि बस में जगह न होने के कारण कई यात्री दरवाजे के बाहर लटककर सफर कर रहे हैं।

यह वीडियो एक कार चालक ने रास्ते में चलते समय रिकॉर्ड किया। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी और कुछ लोग मजबूरी में बाहर दरवाजे से लटके नजर आए, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही।

रोडवेज विभाग का संज्ञान, जांच के आदेश

इस मामले को लेकर हरियाणा रोडवेज अंबाला के जीएम अश्विनी डोगरा ने कहा, “बस के दरवाजे पर लटककर यात्रा करना बेहद खतरनाक है। यह यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ है। संबंधित चालक और परिचालक से इस लापरवाही के बारे में पूछताछ की जाएगी।”

डोगरा ने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में समय-समय पर निर्देश दिए जाते हैं, और यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बसों की संख्या बढ़ाने पर विचार

जीएम डोगरा ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और यदि पाया गया कि यात्रियों की संख्या के अनुपात में बसें पर्याप्त नहीं हैं, तो उस रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा जो पंजोखरा साहिब से अंबाला कैंट सहित अन्य लोकल रूटों पर यात्री भार और बस सेवाओं का मूल्यांकन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here