Home Crime करनाल के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि आज, डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम...

करनाल के शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को श्रद्धांजलि आज, डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में कार्यक्रम

253
0

करनाल |  पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल निवासी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की स्मृति में आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक डॉ. मंगलसेन ऑडिटोरियम में होगा।

लेफ्टिनेंट विनय नरवाल मूल रूप से गांव भुसली के रहने वाले थे, हालांकि उनका परिवार बीते 15 वर्षों से सेक्टर-7 में निवास कर रहा है। सेना से जुड़ा यह परिवार हाल ही में बेटे की शादी की खुशियों में डूबा था। विनय 28 मार्च को छुट्टी लेकर घर लौटे थे और 16 अप्रैल को उनका विवाह हुआ था।

विवाह के बाद 21 अप्रैल को विनय पत्नी हिमांशी के साथ पहलगाम घूमने गए थे। अगले ही दिन 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में उनकी दर्दनाक मौत हो गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब वे पत्नी संग सैर पर निकले थे। हिमांशी ने अपनी आंखों के सामने पति को खो दिया।

विनय का जन्मदिन 1 मई को था, जिसे परिवार ने रक्तदान शिविर आयोजित कर मनाया। वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा घोषित 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा को भी इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान औपचारिक रूप से पूरा किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here