Home Accident चलती कार में लगी भयानक आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

चलती कार में लगी भयानक आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

166
0

पंचकूला (एकता): पंचकूला के सेक्टर-7 में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक चलती कार आग का गोला बन गई। बता दें कि ड्राइवर ने आग लगने के बाद बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि गाड़ी सीएनजी गैस की बताई जा रही थी।
गाड़ी में अचानक आग लग गई और इसे देखकर ड्राइवर ने अपनी जान बचाई। हादसे के बाद गाड़ी जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और सेक्टर-7 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। घटना को देखकर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here