Home Ambala पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया…बताया राजनीतिक षड्यंत्र

पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया…बताया राजनीतिक षड्यंत्र

138
0
Former MInister
Aseem Goyal

Ambala,21 April-अम्बाला शहर के गांव बहबलपुर में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल पर लगाए गए आरोपों को लेकर आज उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी। असीम गोयल ने इसे उनके खिलाफ एक राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है।

 

असीम गोयल का कहना है कि यह मामला गांव की पंचायत और तीन लोगों के बीच आपसी विवाद का है, जो गांव के अंबेडकर भवन से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक ताकतें, जो सीधे तौर पर मुकाबला नहीं कर सकतीं, उन्होंने लोमड़ियों की तरह धनबल और बाहुबल के दम पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा है। लेकिन उनके पास जनबल नहीं है।

उधर, इस मामले में बहबलपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि किरपाल सिंह ने भी बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाने वाले व्यक्तियों पर अंबेडकर भवन पर कब्जे की कोशिशों का आरोप लगाया।किरपाल सिंह का कहना है कि ये लोग पिछले करीब 15 वर्षों से भवन को लेकर अड़चनें पैदा कर रहे हैं और हर सरपंच कार्यकाल में यही गतिविधियां दोहराई गई हैं। उन्होंने बताया कि गांववासियों ने इस बारे में डीसी अंबाला को एक पत्र लिखकर साफ किया है कि पूर्व मंत्री असीम गोयल का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here