Home Haryana हरियाणा से दुखद खबर: बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का निधन

हरियाणा से दुखद खबर: बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का निधन

371
0

भिवानी | हरियाणा से एक दुखद समाचार सामने आया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का आज निधन हो गया। उन्होंने भिवानी जिले के अपने पैतृक गांव गोलागढ़ में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें सुबह दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

हरि सिंह का आज गोलागढ़ में ही 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।गौरतलब है कि बंसीलाल हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रहे थे और वे आठ भाई-बहनों में से एक थे, जिनमें हरि सिंह सातवें नंबर पर थे। वे लंबे समय से गांव में ही रहकर खेतीबाड़ी का काम करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here