Home Entertainment डॉक्टर बनना चाहती थी South जगत की मशहूर अभिनेत्री Sai Pallavi, जानें...

डॉक्टर बनना चाहती थी South जगत की मशहूर अभिनेत्री Sai Pallavi, जानें कैसे बदली किस्मत

267
0

हरियाणा (एकता): साउथ की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपनी दमदार एक्टिंग से एक अलग पहचान बनाई हुई है। वह मायानगरी में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज वह फिल्म इंडस्ट्री में काफी जानी-मानी अभिनेत्री है। वह अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में बसी हुई है। हर कोई उनकी तारीफ करता थकता नहीं। आज साई पल्लवी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ किस्सों से रु-ब-रु करवा रहे हैं। जिन्हें हर कोई नहीं जानता। बता दें कि एक्ट्रेस साई पल्लवी का जन्म 9 मई 1992 को तमिलनाडु में हुआ था। वो आज अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

मीडिया सूत्रों के अनुसार पल्लवी ने साल 2016 में तिब्लिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से डॉक्टरी की पढ़ाई की। साल 2020 में त्रिची में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा पास की। लेकिन बचपन में उन्हें डांस का बहुत शौंक था। हालांकि उन्होंने रिएलिटी शो में भी हिस्सा लिया था। बस इसी शो ने उनकी किस्मत बदल दी। आज वो काफी मशहूर अभिनेत्री है। साई पल्लवी को सभी भाषाएं बोलनी आती हैं। इसके अलावा वह तमिल, इंग्लिश, हिंदी और जॉर्जियाई भाषा भी जानती है। तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने काम किया है। उनके काम से हर कोई खुश है। साल 2008 में अभिनेत्री ने डांस रिएलिटी शो में हिस्सा लिया और फाइनलिस्ट भी रहीं।

साई पल्लवी ने चाइल्ड एक्ट्रेस में भी किया काम     

आज आपको एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। हालांकि यह बहुत कम लोग जानते हैं कि साउथ की मशहूर अभिनेत्री साई पल्लवी ने चाइल्ड एक्ट्रेस भी काम किया है। बता दें कि वह साल 2005 में तमिल मूवी Kasthuri Maan में नजर आईं थीं। उन्होंने एक्शन-थ्रिलर मूवी Dhaam Dhoom में भी काम किया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने करियर में काफी मेहनत भी की है। वो फिल्मों के साथ-साथ कई विज्ञापनों में भी काम कर चुकी हैं। अभिनेत्री को एक मूवी में एक्टिंग करने के लिए ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। अब वह जल्द ही ‘मद्रास’ नाम के एक प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर रहे हैं। इसमें कार्ति लीड रोल में होंगे। उन्होंने अपनी दूसरी मलयालम मूवी ‘काली’ में एक्टिंग के लिए कुछ दूरी भी बनाई थी। अब वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेसेस में से जानी जाती है। उन्होंने अपने करियर में कई अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here