Home Haryana तस्वीरों में देखिए, हरियाणा की खूबसूरत जेल को देखने नूंह पहुंचे उड़ीसा...

तस्वीरों में देखिए, हरियाणा की खूबसूरत जेल को देखने नूंह पहुंचे उड़ीसा के DGP मनोज कुमार

222
0

नूंह (अंकुर कपूर): हरियाणा की सबसे खूबसूरत जेलों में शुमार नूंह जेल को देखने के लिए उड़ीसा के डीजीपी मनोज कुमार यहां पहुंचे। डीजीपी जेल उड़ीसा ने जेल का 3 घंटे निरीक्षण किया और जेल को बड़े ही बारीकी से देखा।


मनोज कुमार ने कहा कि हरियाणा के नूंह जिले में बनी सबसे अत्याधुनिक जेल को देखने के लिए पहुंचा हूं। सिक्योरिटी के लिहाज से सबसे अत्याधुनिक जेल बनाई गई है। जिला कारागार में कैदियों के रखरखाव काफी अच्छा देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि जेल ऐसी जगह नहीं होनी चाहिए सिर्फ वहां पर आने वाले को दंड मिले। जेल ऐसी जगह होनी चाहिए जहां से वह सुधर कर निकले। मनोज कुमार ने कहा कि जेल आश्रम बनना चाहिए। इस जेल को देखकर ऐसा लगा कि यहां पर आश्रम वाला वातावरण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here