Home Haryana हिसार डिपो ने शुरू की सिवानी से चंडीगढ़ नई बस सेवा, जानें...

हिसार डिपो ने शुरू की सिवानी से चंडीगढ़ नई बस सेवा, जानें रूट और टाइम टेबल

644
0

हिसार |   हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 2 मई 2025 से सिवानी से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा की शुरुआत कर दी है। यह बस सेवा न सिर्फ ग्रामीण क्षेत्रों को प्रमुख शहरों से जोड़ेगी, बल्कि रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को भी बड़ा लाभ देगी।

रूट विवरण यह बस सेवा सिवानी से चंडीगढ़ के बीच चलेगी और कई छोटे-बड़े कस्बों से होकर गुजरेगी। मुख्य स्टॉप इस प्रकार हैं:

सिवानी → ढाणी मीठी → बड़वा → चौधरीवास → पनिहार → भेरिया → मुकलान → गंगवा → हिसार → बरवाला → सुरेवाला मोड़ → नरवाना → कलायत → कैथल → पेहोवा → इस्माइलाबाद → ठोल → अंबाला शहर → डेराबस्सी → जीरकपुर → चंडीगढ़

बस का समय (आगमन और प्रस्थान)

सिवानी से चंडीगढ़ जाने का समय:

  • सिवानी: सुबह 4:50 बजे
  • हिसार: सुबह 5:50 बजे
  • बरवाला: सुबह 6:35 बजे
  • नरवाना: सुबह 7:10 बजे
  • कलायत: सुबह 7:25 बजे
  • कैथल: सुबह 8:00 बजे
  • पेहोवा: सुबह 8:35 बजे
  • इस्माइलाबाद: सुबह 9:10 बजे
  • ठोल: सुबह 9:20 बजे
  • अंबाला शहर: सुबह 9:50 बजे
  • चंडीगढ़ आगमन: सुबह 11:10 बजे

वापसी समय:

  • चंडीगढ़ से हिसार: दोपहर 12:05 बजे
  • हिसार से सिवानी: शाम 6:00 बजे (काउंटर नंबर 15 से)

इस नई बस सेवा से न सिर्फ सिवानी क्षेत्र के लोगों को राजधानी चंडीगढ़ तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि पढ़ाई, नौकरी और व्यापारिक कार्यों से जुड़े यात्रियों को भी लाभ होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here