Home Accident सड़क हादसा: बस को ट्रक ने मारी टक्कर, खाटू श्याम मंदिर में...

सड़क हादसा: बस को ट्रक ने मारी टक्कर, खाटू श्याम मंदिर में दर्शनों के लिए जा रहे श्रद्धालु घायल

274
0

सोनीपत (एकता): सोनीपत में कुंडली-पलवल-मानेसर एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। मीडिया सूत्रों के अनुसार घटना उस समय हुई जब पंचर हुई बस का टायर बदला जा रहा था। सभी श्रद्धालु बस के आगे खड़े थे। अचानक ट्रक की टक्कर से सभी बस की चपेट में आ गए। वहीं घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। 6 लोगों को ज्यादा चोट लगने की वजह से खानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी ने बताया कि शनिवार रात को सभी श्रद्धालु राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में तीन-चार बच्चों को भी चोटें लगी हैं। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here