Home Crime चरखी दादरी: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, खेतों के रास्ते से...

चरखी दादरी: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, खेतों के रास्ते से पकड़ा गया

199
0

चरखी दादरी | दादरी जिले के गांव लोहरवाड़ा के समीप पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक खेतों के कच्चे रास्ते पर संदिग्ध रूप से घूम रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तलाशी के दौरान युवक के पास से एक अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

पुलिस को इनपुट मिला था कि एक युवक अवैध हथियार लेकर खेतों की तरफ से लोहरवाड़ा के कच्चे रास्ते से होकर मुख्य झज्जर-दादरी रोड की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने समसपुर नहर के पास कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद एक युवक आता दिखा, जो पुलिस को देखकर पीछे मुड़ गया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

लाइसेंस नहीं दिखा पाया आरोपी

तलाशी के दौरान युवक के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला। जब उससे हथियार का लाइसेंस मांगा गया, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लेकर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार युवक की पहचान गांव बिगोवा निवासी अमन के रूप में हुई है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि युवक यह हथियार कहां से लाया और इसका क्या इस्तेमाल करने वाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here