Home Haryana कुरुक्षेत्र में लगेगी देश की पहली सेल्फ सर्विस मशीन, चालक खुद भर...

कुरुक्षेत्र में लगेगी देश की पहली सेल्फ सर्विस मशीन, चालक खुद भर सकेंगे अपने वाहन में पेट्रोल-डीजल

188
0

कुरुक्षेत्र (एकता): हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लोगों को बड़ी सौगात मिली है। मीडिया सूत्रों के अनुसार कुरुक्षेत्र में देश की पहली सेल्फ सर्विस मशीन अगले महीने लगाई जा रही है। जहां चालक अब खुद ही अपने वाहन में पेट्रोल व डीजल भर सकेंगे। खास बात यह है कि वाहन में पेट्रोल-डीजल के लिए सेल्समेन की जरूरत नहीं होगी।

जानकारी के मुताबिक चालक अब डिजिटल कार्ड के जरिए से अपने वाहन में तेल डाल सकेंगे। इतना ही नहीं अगले कुछ महीनों में उपभोक्ताओं को यहां सीएनजी गैस के साथ-साथ इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट भी मिलेगा। जेल फिलिंग स्टेशन हरियाणा का सबसे अच्छा पेट्रोल पंप है। जहां पंक्चर लगाने और हवा रिफिल करने की भी सुविधा मिलेगी। यहां पर आसपास की जेलों के कैदियों को पंप संचालन की ट्रेनिंग दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here