Home Crime चरखी दादरी: बुजुर्ग का फोन हैक कर की गई 93 हजार की...

चरखी दादरी: बुजुर्ग का फोन हैक कर की गई 93 हजार की ठगी, CSD कैंटीन के बहाने फंसाया

170
0

चरखी दादरी | शहर में एक बुजुर्ग से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है, जहां गूगल पर CSD कैंटीन की जानकारी सर्च करना भारी पड़ गया। ठगों ने फोन हैक कर बुजुर्ग के बैंक खाते से 93 हजार रुपये उड़ा लिए।

नई अनाज मंडी निवासी देवेंद्र ने साइबर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह गूगल पर CSD कैंटीन का नंबर तलाश रहे थे। उन्होंने एक नंबर पर कॉल किया, जो रिसीव नहीं हुआ। कुछ देर बाद उनके पास एक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को कैंटीन मुख्यालय से बताया। बातचीत के दौरान जब देवेंद्र ने किसी कर्मचारी का संपर्क नंबर मांगा, तो आरोपी ने बताया कि जल्द ही एक कॉल आएगी।

इसके कुछ देर बाद देवेंद्र के व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई और फिर एक लिंक भेजा गया। जैसे ही उन्होंने उस लिंक पर क्लिक किया, उनका फोन हैक हो गया। अगले दिन बैंक जाकर जब उन्होंने स्टेटमेंट निकाली, तो उन्हें दो ट्रांजेक्शन — एक 2 हजार का और दूसरा 91,001 रुपये का — संदिग्ध रूप से ट्रांसफर होना पाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर ठगों द्वारा इस तरह के नए तरीकों से लोगों को निशाना बनाए जाने की यह ताजा घटना है, जिस पर आमजन को सतर्क रहने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here