अंबाला (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे। बता दें कि सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के हरियाणा भवन में भव्य समारोह होगा। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य की स्मृति में डाक टिकट जारी करेंगे।
केंद्रीय राज्य मंत्री देवू सिंह चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। दिल्ली में ही इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में महिला जर्नलिस्ट के साथ मनोहर लाल संवाद करेंगे। शाम 5:00 बजे सीएम की विशेष चर्चा कार्यक्रम के तहत स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के साथ संवाद होगा।







