Home Haryana कुमारी शैलजा बोली मंच पर एक होने की बात नही…सभी सच्चे मन...

कुमारी शैलजा बोली मंच पर एक होने की बात नही…सभी सच्चे मन से मिलकर लड़े चुनाव

134
0
करनाल, 20 फरवरी -करनाल पहुँची सिरसा से कांग्रेस की सांसद कुमारी शैलजा ने कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंच पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जोश भरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता चुनाव में लगे हुए हैं।,मिलकर चुनाव लड़े और पार्टी को जिताएं। कांग्रेस छोड़कर नेता दूसरी पार्टी में जा रहे है के  सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई दबाव से या अन्य कारणों से पार्टी छोड़कर जाता है, लेकिन कांग्रेस ने भी एक पहचान भी दी है, फिर भी अलग फैसला अगर करते है ये उनके विवेक पर निर्भर करता है।
हार पर पूछे सवाल पर सांसद कुमारी शैलजा ने  कहा कि कहा कि उस बात पर मैं अब नहीं जाऊंगी, क्या कमियां रही? पर सबने देखा कि जीती हुई बाजी हम हार गए । सभी की जुबान पर था कि हरियाणा में कांग्रेस आ रही है। अब हमारे नए प्रभारी बने हैं, जो कि काफी सीनियर और अनुभवी हैं, उनके साथ मिलकर कांग्रेस को आगे बढाएंगे।शैलजा के नजदीकी कई नेताओं को पार्टी छोड़ने पर बोली शैलजा जो कांग्रेसी है मै उन सबको नजदीकी मानती हूं। वो पार्टी का हिस्सा हैं,, पार्टी ने उनको पहचान दी है।
क्या प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाएंगे: 
ये हाइकमान का फैसला होगा , इस पर मैं कोई टिपण्णी नहीं करूंगी।
 दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई:
हरियाणा की एक महिला होने के नाते मैं उन्हें बधाई देती हूँ। महिलाएं अपनी मेहनत से अपने आप को साबित करती हैं। उन्होंने भी साबित किया।वहीं संगठन पर बोलते हुए कहा कि आने वाले समय में इस पर गौर किया जाएगा, कल इस पर हाइ लेवल मीटिंग हुई है , संगठन को पूरा महत्व मिलेगा, सभी नए प्रभारी के साथ मिलकर काम करेंगे।जब उनसे पूछा गया कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कुमारी शैलजा एक साथ मंच पर नजर आएगी तो उस पर बोला कि मंच की कोई बात नहीं होती, सभी सच्चे मन से काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here