Home Haryana मुख्यमंत्री सैनी ने नमो भारत कॉरिडोर की समीक्षा, ट्रैफिक कम करने के...

मुख्यमंत्री सैनी ने नमो भारत कॉरिडोर की समीक्षा, ट्रैफिक कम करने के लिए दिए अहम निर्देश

137
0

हरियाणा  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने NCR क्षेत्र में आठ नमो भारत कॉरिडोर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इनमें दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ (82 किमी), दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी (105 किमी), और दिल्ली-पानीपत-करनाल (136 किमी) मार्ग शामिल हैं।

सीएम ने ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए नमो भारत कॉरिडोर (आरआरटीएस) पर जोर देते हुए अधिकारियों को दिल्ली-एसएनबी और दिल्ली-करनाल परियोजनाओं के लिए मंजूरी में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक में यह भी बताया गया कि नमो भारत ट्रेन 1 घंटे में 90 किमी की दूरी तय करती है, जो गाजियाबाद और गुरुग्राम के बीच यात्रा समय को 100 मिनट से घटाकर सिर्फ 37 मिनट कर देगा। इसके अलावा, यह हरियाणा से दिल्ली एयरपोर्ट तक तेज और सीधी यात्रा का रास्ता भी प्रदान करेगा।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर का 55 किमी सेक्शन पहले ही सफलतापूर्वक चल रहा है और इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

एनसीआरटीसी के एमडी शलभ गोयल ने नमो भारत कॉरिडोर की योजनाओं पर प्रस्तुति दी, जिसमें दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी और दिल्ली-पानीपत-करनाल के अलाइनमेंट, स्टेशनों और भूमि आवश्यकताओं की समीक्षा की गई। इस बैठक में हरियाणा के पर्यावरण और वन मंत्री राव नरबीर सिंह भी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here