Home Ambala अंबाला की नारायणगढ़ मंडी में बदमाशों की खुलेआम फायरिंग, आढ़ती को धमकी...

अंबाला की नारायणगढ़ मंडी में बदमाशों की खुलेआम फायरिंग, आढ़ती को धमकी देकर फरार

259
0

अंबाला |  नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नारायणगढ़ की मंडी से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी और एक आढ़ती को धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मंडी में तीन राउंड फायर किए और बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर मौके से भाग निकले। यह पूरी वारदात खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देती नजर आई।

घटना के बाद व्यापारियों में रोष है और बाजार में भय का माहौल बन गया है। वहीं, पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

गौरतलब है कि हाल ही में हुए बसपा नेता हरबिलास हत्याकांड की जांच अब तक अधूरी है, जिससे नारायणगढ़ पहले से ही अपराध के मुद्दे पर सुर्खियों में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here