13 दिसंबर, करनाल—-देश का युवा सम्रद्ध हो, ऐसा करनाल के हाँसू गांव के युवा सचिन कुमार ने खुद पहले किया फिर सम्रद्ध हुआ और अब दूसरे किसान युवाओं को भी ऐसा करने की सलाह देते हुए नजर आ रहे है। रोजगार की तलाश में ना जाने कितने ही युवा विदेशों में पलायन कर रहे है, लेकिन सम्रद्ध युवा किसान सचिन के मुताबिक अपने देश मे आधुनिक खेती से अच्छा मुनाफा लिया जा सकता है।खुद के मजबूत होने के साथ साथ अपना देश भी मजबूत होगा ना कि विदेश जा कर दूसरों की नौकरी कर उस देश को मजबूत करना।
आज कई किसान आधुनिक खेती को अपना कर समृद्ध किसान बन चुके हैं। साथ ही, इन किसानों ने सैकड़ों लोगों को रोजगार भी दिया है। हरियाणा के करनाल जिले के हाँसू गांव में युवा सचिन किसान ने प्राइवेट नौकरी को छोड़ दिया और परम्परागत खेती को अलविदा कर आधुनिक खेती को अपनाया। अब वो नेट हाउस की खेती से लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे है।
किसान सचिन कुमार ने बातचीत में बताया कि वो एक प्राइवेट नौकरी करता था जिससे वो खुद व उसका परिवार ना खुश थे। तब उन्होंने खुद का रोजगार शुरू करने का मन बनाया और नेट हाउस तकनीक के बारे में करनाल तकनीकी संस्थान से प्रशिक्षण हासिल किया। जिसके बाद 1 एकड़ में नेट हाउस में खीरे के खेती के लाखों का मुनाफा लेना शुरू किया।सचिन बताते है कि साल 2023 से उन्होंने नेट हाउस से खीरे की खेती शुरू की। पहले सीजन में नया काम शुरू किया था तो लागत ज्यादा आई पौधों के साथ खेती करने के अन्य समान का भी खर्चा हुआ जिसमें मेरी 4 लाख की लागत आई और मैने उस सीजन में 10 लाख रुपये की कमाई की। इस बार सर्दी के सीजन में लागत कम है और मुनाफा अच्छा हो रहा है।इसबार लागत 2.5 लाख की आई है और 7.5 का खीरा निकल चुका है।
कैसे करे खेती:
सचिन बताते है कि तकनीकी संस्थान से प्रशिक्षण लेने के बाद ही आधुनिक खेती करें। खीरे की खेती में मचलिंग शीट का प्रयोग जरूर करें जिससे खर पतवार से बच सकते है। सर्दी में बेड को कवर किया जा सकता है और मचलिंग शीट से मजदूरी भी कम हो जाती है।
खाद पानी का प्रयोग:
सचिन ने बताया कि खादपानी के लिए ड्रिप सिस्टम का प्रयोग करें । इसके साथ साथ शेड्यूल के हिसाब से ही खादपानी का ध्यान रखे। जैसे जैसे बेल बड़ी होती जाएगी उसी प्रकार से खादपानी की डोज भी बढ़ती जाएगी।
युवा किसानों से अपील:
उन्होंने कहा कि आजकल का युवा विदेशों की और पल्यान कर रहा है, उन युवा किसान भाइयों से मेरा कहना है कि तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षण लेकर आधुनिक खेती की ओर बढ़ें आप अपने देश मे ही एक अपना अच्छा व्यवसाय खड़ा कर सकते है ना कि विदेश जा कर दूसरों के आगे नौकरी करें। नेट हाउस एक अच्छे मुनाफे की खेती है।







