Home Panipat पानीपत में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द,...

पानीपत में स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर, सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, आपातकालीन तैयारी तेज

234
0

पानीपत  | भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पानीपत जिले में स्वास्थ्य विभाग ने हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और डॉक्टरों को जिले में ही तैनात रहने के आदेश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर आपदा से निपटने की रणनीति बनाई जा रही है। शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल और ESI अस्पताल में कर्मचारियों को CPR (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही फायर सेफ्टी उपकरणों की जानकारी भी दी गई ताकि संकट की घड़ी में त्वरित और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

ESI अस्पताल की मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. वंदना सरदाना ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने IMA (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के साथ समन्वय स्थापित कर पूरी स्थिति पर नजर रखी हुई है। जिले के सभी अस्पतालों में 25% बेड आपातकालीन हालात के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं और सभी सर्जनों से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी संकट की स्थिति में आमजन को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here