Home Haryana हरियाणा के लोगों को राहत भरा तोहफा, सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी

हरियाणा के लोगों को राहत भरा तोहफा, सड़कों पर जल्द दौड़ेंगी

195
0

पानीपत: हरियाणा सरकार ने लोगों को राहत भरा तोहफा दिया है। वह सड़कों पर जल्द ही 550 इलेक्ट्रिक एसी बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत चलाएगी। दरअसल सवा करोड़ रुपए की एक बस खरीदने में परिवहन विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने अब निजी कंपनियों के साथ समझौता कर बसें चलाने का फैसला लिया है। जल्द ही उनके समझौते को मंजूर किया जाएगा। साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के लिए टेंडर जल्द जारी किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रिक बसें एनसीआर के 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में चलाई जाएंगी। केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी समय-समय पर प्रदूषण को कम करने के लिए निर्देश जारी करते आ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने केंद्र की योजना के तहत 550 इलेक्ट्रिक एसी बसें पहले चरण में चलाने का निर्णय लिया है। परिवहन विभाग इन्हें 26 रुपए प्रति किलोमीटर व अन्य रेट के हिसाब से अदायगी करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here