Home Business/Education हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, 30 अप्रैल तक जारी होने की...

हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द, 30 अप्रैल तक जारी होने की संभावना

99
0

चंडीगढ़ |  हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) जल्द ही 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बोर्ड 30 अप्रैल तक रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध “HBSE 10वीं परीक्षा 2025 रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद “रिजल्ट खोजें” बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट भी कर सकते हैं।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही अपनी डिटेल्स तैयार रखें ताकि आसानी से परिणाम चेक किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here