Home Sonipat सोनीपत की धतूरी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में अज्ञात कारणों...

सोनीपत की धतूरी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग

कई जिलों से आई दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच आग पर पाया कड़ी मशक्कत से आग पर काबू

178
0

सोनीपत  | सोनीपत में आज फिर एक फैक्टरी में आग का तांडव देखने को मिला, सोनीपत के धतूरी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में अज्ञात कारणों के चलते भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और जैसे ही दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली तो सोनीपत के साथ साथ कई जिलों की दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, वही अब सोनीपत दमकल विभाग के कर्मचारी आग लगने के कारणों का पता करने में जुटे हैं।

ये आग लगने की यह घटना सोनीपत के धतूरी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में हुई है, और गनीमत यह रही कि इस आग लगने की घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि रविवार का दिन होने के चलते फैक्टरी में छुट्टी थी , वही जैसे ही फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली तो सोनीपत के साथ साथ कई जिलों के दमकल विभाग की गाड़ियों के साथ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कई घंटे में आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाते जब तक फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर राख के ढेर में बदल चुका था, वही फैक्टरी मालिक रवि गोयल ने बताया कि आग कैसी लगी इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन उनको सूचना फैक्टरी के गार्ड द्वारा दी गई थी, इस आग लगने से फैक्टरी में रखा करोड़ों रुपए का सामान जल गया है।

आग लगने की सूचना मिलने के बाद फैक्टरी की आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि धतूरी रामनगर रोड पर स्तिथ एक प्लाईवुड फैक्टरी में आग लगी है , टिन शेड गिरने से थोड़ी दिक्कत आई है लेकिन हमारी नौ गाड़ियां आग पर काबू पा लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here