करनाल (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से ‘आदिपुरुष’ फिल्म के मशहूर लेखक मनोज मुंतशिर ने सोमवार को मुलाकात की। मीडिया सूत्रों के अनुसार हिंदी सिनेमा के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ‘आदिपुरुष’ फिल्म के लेखक भी हैं।

बता दें कि यह फिल्म रामायण के ऊपर आधारित है। वहीं मनोज मुंतशिर ने मुख्यमंत्री को फिल्म का ट्रेलर भी दिखाया। मुख्यमंत्री ने फिल्म की सफलता के लिए मनोज मुंतशिर को अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।








