Home Haryana दिग्विजय चौटाला ने सीएम के बयान पर किया पलटवार…कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी...

दिग्विजय चौटाला ने सीएम के बयान पर किया पलटवार…कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी पर साधा निशाना

141
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- जेजेपी और बीजेपी का हरियाणा में गठबंधन टूटने के बाद आरोपो का दौर शुरू हो गया है। जहां बीजेपी जेजेपी के नेताओं पर आरोप लगा रही है तो वहीं जेजेपी के नेता भी अब खुलकर उन आरोपो पर पलटवार करते हुए नजर आ रहे है।ऐसे ही जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने मुख्यमंत्री नयाब सिंह सैनी के उस बयान पर पलटवार किया,जिसमे सीएम ये कहते हुए दिखे कि अगर उन्हें कोई शिकायत मिलती है तो दुष्यंत चौटाला के खिलाफ उसकी जांच  करेंगे । इस पर पलटवार करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि जांच तो नारायणगढ़ में मा*फिया गैं*ग पर भी होनी चाहिए।
दरअसल लोकसभा चुनाव को लेकर अब तमाम बड़े नेता धरातल पर उतर चुके हैं। ऐसे ही आज जेजीपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला गुरुग्राम लोकसभा से जेजेपी कैंडिडेट राहुल फाजिलपुरिया के पक्ष में वोट मांगने के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि गुरुग्राम को साइलेंट सीट माना जाता था लेकिन आज सबसे ज्यादा राजनीतिक गर्मी इसी सीट पर दिखती हुई नजर आ रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राजशाही को अगर कोई सीधी टक्कर दे रहा है तो वह राहुल फाजिलपुरिया ही है। वहीं राहुल फाजिलपुरिया ने कहा कि 10 साल में डीजल वाहन तो 15 साल में पेट्रोल वाहन भी बैन हो जाते हैं, लेकिन राव इंदरजीत को तो 20 साल दे दिए हैं लेकिन अब जनता ने उन्हें बदलने का मूड बना लिया है । उन्होंने  भाजपा के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह पर जमकर निशान साधते हुए  अपनी जीत का दावा करते हुए नजर आए। हालांकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है लेकिन गुरुग्राम लोकसभा से राज बब्बर का नाम चर्चाओं में है जिसको लेकर भी दिग्विजय चौटाला ने आज जमकर निशाना साधा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here