गुरुग्राम | गुरुग्राम में पहलगाव में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया गया। विश्व हिंदू परिषद की तरफ से आज गुरुग्राम के डाकखाना चौक से लेकर सदर बाजार होते हुए सिदेश्वर चौक तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आतंकवाद का पुतला भी पका गया तो वहीं प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों ने मांग की है के पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और जहां आतंकवाद को पाला जा रहा है ऐसे देश के खिलाफ कठोर कदम उठा उठाते हुए एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक से भी बड़ी स्ट्राइक की जाए।
वही इस प्रदर्शन में शामिल लोगों काफी रोष देखने को मिला। हिन्दू दल के सदस्यों की मानें जिस तरह से पहलगाँव में पर्यटकों के ऊपर आतंकी हमला किया गया और 26 लोगों की इसमें मौत हो गई इससे पूरे देश के लोगों में रोष है और अब प्रधानमंत्री से उनकी यही मांग है कि आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ा कदम उठाया जाए |
विश्व हिंदू परिषद संगठन के सदस्यों को कहना है कि केंद्र द्वारा जो सिंधू जल संधि पर रोक लगाई गई ये एक सराहनीय कदम है और इस संधी को हमेशा के लिए रदद् करना चाहिए ताकि पाकिस्तान बूंद बूंद के लिए तरस जाए। पाकिस्तान जैसे देश ने हमेशा आतंकवाद को शरण दी और यही वजह है कि कश्मीर में इस तरह की घटना हुई है।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि केंद्र सरकार को अब बड़ा कदम उठाना होगा ताकि आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जा सके। अब आतंकवाद के खिलाफ ऐसी स्ट्राइक होनी चाहिए ताकि आतंकियों को पनाह देने वाले देशों की भी अक्ल ठिकाने आ जाए।







