Home Haryana आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत: सीएम सैनी ने पहलगाम हमले की निंदा...

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट भारत: सीएम सैनी ने पहलगाम हमले की निंदा की

84
0
CM Nayab singh saini
CM Nayab singh saini

Chandigarh, 23 April— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि देश संकट की इस घड़ी में एकजुट है और आतंकवाद के सामने कभी नहीं झुकेगा।

 

मुख्यमंत्री ने हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह हमला निर्दोषों की जान लेने वाली अमानवीय हरकत है। हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं और उनका बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा।” मुख्यमंत्री सैनी ने इस हमले में जान गंवाने वाले हरियाणा निवासी विनय नरवाल के परिवार से भी बात कर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

गुरुग्राम को मिली ‘कम्प्लीट स्ट्रीट्स’ की सौगात

इसी दिन मुख्यमंत्री सैनी ने गुरुग्राम के उद्योग विहार सेक्टर-18 में हरियाणा की पहली ‘कम्प्लीट स्ट्रीट्स’ परियोजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार की समावेशी सोच और मानवीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

“हमारा उद्देश्य है कि हर वर्ग — चाहे वह बच्चा हो या बुजुर्ग, महिला हो या दिव्यांग — शहरों में सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधाजनक तरीके से चल सके,” मुख्यमंत्री ने कहा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह सड़कें अब केवल एक आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि नागरिकों के लिए एक सकारात्मक अनुभव बनेंगी।सीएम सैनी ने बताया कि यह पहल सार्वजनिक और निजी सहयोग का उदाहरण है और यह मॉडल आने वाले समय में पूरे भारत के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here