Home Haryana कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बोले- PM मोदी और CM खट्टर के राज...

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बोले- PM मोदी और CM खट्टर के राज में बेटियों के साथ नहीं हो सकता अन्याय

203
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहलवानों के धरने को लेकर कहा कि बेटियां हमारे देश का गौरव है। बेटियों ने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जीत का डंका बजाया है। देश में जहां प्रधानमंत्री हैं तो वहीं प्रदेश में मुख्यमंत्री हैं। वहां पर किसी बेटी के साथ अन्याय नहीं हो सकता। इस मामले में जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

मूलचंद शर्मा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी दुकान बंद हो चुकी है। इसलिए अब केवल धरना पर फोटो खिंचाकर अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बेटियों को हर हाल में न्याय मिलेगा। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने साल 1982 में बने बल्लभगढ़ के मेन बाजार में महाराजा अग्रसेन स्मारक के सौंदर्यीकरण के बाद लोकार्पण किया।

इस अवसर पर परिवहन मंत्री ने कहा कि यह स्मारक साल 1982 में बनाया गया था, लेकिन उसके बाद आज तक किसी भी सरकार ने इस स्मारक की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया था। अब बीजेपी सरकार ने इसका सौंदर्यीकरण करवाकर एक नया रूप दिया है। व्यापारियों में महाराजा अग्रसेन स्मारक के सौंदर्यीकरण को लेकर खुशी की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here