Home politics राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम नायब सैनी ने किया कई ग्रामीण...

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सीएम नायब सैनी ने किया कई ग्रामीण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

179
0

फतेहाबाद | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर फतेहाबाद जिले की पंचायत से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने यह कार्यक्रम पंचकूला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए संबोधित किया।

इस अवसर पर कुल 38 परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया, जिनमें अमृत सरोवर और कम्युनिटी सेंटर जैसे जनहित के प्रोजेक्ट शामिल हैं। इनमें से 5 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया गया जबकि बाकी का शिलान्यास किया गया।

इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन

पंचायत विभाग के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार ने जानकारी दी कि जिन योजनाओं का उद्घाटन किया गया, उनमें गांव बड़ोपल और भिरडाना के अमृत सरोवर, गांव एमपी रोही की व्यायामशाला, तथा गांव जांडली, मानावाली और लहरियां के कम्युनिटी सेंटर शामिल हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी संदेश और मुख्यमंत्री नायब सैनी के राज्य स्तरीय संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया।

शिलान्यास पट्टों पर सुभाष बराला का भी नाम

गौरतलब है कि फतेहाबाद जिले में कोई भाजपा विधायक या मंत्री मौजूद नहीं होने के कारण उद्घाटन शिलापट्टों पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का नाम भी अंकित किया गया है। शिलान्यास और उद्घाटन पट्टों पर सीएम नायब सैनी, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और सुभाष बराला के नाम प्रमुखता से दर्शाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here