Chandigarh,23 April-हरियाणा सरकार ने प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा देते हुए झज्जर में राज्य के पहले मेडिकल लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट और अंबाला में कैप्टिव सोलर पावर प्लांट की स्थापना को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड (HEPB) की 17वीं बैठक में इन परियोजनाओं के लिए 37.68 करोड़ रुपये के विशेष प्रोत्साहन पैकेज को स्वीकृति प्रदान की गई।
इन दोनों परियोजनाओं पर कुल 125.49 करोड़ रुपये का निवेश होगा, जिसमें से 72.24 करोड़ रुपये मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट और 48.25 करोड़ रुपये सोलर पावर प्लांट पर खर्च किए जाएंगे। इससे लगभग 100 युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं न केवल राज्य में निवेश आकर्षित करेंगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगी। यह हरियाणा की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम है।”
अन्य प्रमुख परियोजनाएं:
- एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी (इंडिया) प्रा. लि. – आईएमटी सोहना, नूंह
- निवेश: 7,083 करोड़ रुपये (दो चरणों में)
- रोजगार: 6,700 से अधिक
- परियोजना: लिथियम-आयन सेल/बैटरी निर्माण
- पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया प्रा. लि. – बीड-दादरी, झज्जर
- निवेश: 114 करोड़ रुपये
- रोजगार: 150+
- परियोजना: रेफ्रिजरेटर निर्माण
- प्रोत्साहन राशि: 25.58 करोड़ रुपये (स्थानांतरण को मंजूरी)
इन घोषणाओं के साथ, हरियाणा सरकार ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह उद्योगों को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए गंभीर और प्रतिबद्ध है।







