Home Crime सिरसा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश,...

सिरसा पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता: अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी काबू

189
0

सिरसा (अंकुर कपूर): सिरसा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बता दें कि पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को काबू किया गया है। जानकारी के मुताबिक जिला की सीआईए कालांवाली थाना पुलिस ने बीती रात नाइट डोमिनेशन के दौरान छीना-झपटी तथा लूटपाट करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अबुबशहर क्षेत्र में लूट की वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली है।

आरोपियों की पहचान हरमनदीप सिंह निवासी गांव नसीबपुरा, पंजाब, सुमित निवासी गांव रीड मलसर, राजस्थान तथा वेद प्रकाश निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन, राजस्थान के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इन तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here