चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं। यह प्रेस कॉन्फ़्रेंस हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होगी, जिसकी शुरुआत दोपहर 4:15 बजे होगी।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री इस प्रेस वार्ता के दौरान कुछ बड़े फैसलों या घोषणाओं का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक एजेंडा साझा नहीं किया गया है।
प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं और सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री आखिर किन मुद्दों पर बोलेंगे।







