Home Haryana करनाल पहुंचे पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने BJP सरकार पर जमकर...

करनाल पहुंचे पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने BJP सरकार पर जमकर कसा तंज (Watch Video)

211
0

करनाल (अंकुर कपूर): करनाल के सेक्टर-9 में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। जहां उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की सफलता पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने क्या कुछ कहा उससे भी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। पूर्व सीएम हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा सफल रही है और राहुल गांधी ने स्वयं यह बात कबूल की है कि हरियाणा का कोई जवाब नहीं।

हरियाणा में भारत जोडो यात्रा को बहुत बड़ा सहयोग मिला है। जिसके लिए कांग्रेस के विधायकों, पूर्व विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता का भी आभार है। हुड्डा ने कहा कि अब जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस के नेतृत्व की तरफ देख रही है और बदलाव की आंधी में बीजेपी साफ हो जाएगी।

गन्ने के दामों को लेकर किसान शुगर मिलो के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, जिस पर हुड्डा ने कहा कि सरकार किसान विरोधी, कर्मचारी विरोधी और जनविरोधी है। सरकार हरियाणा में विफल रही है। हर वर्ग बीजेपी से विमुख हो चुका है, क्योंकि आठ साल में सरकार ने कोई भी जनहित का फैसला नहीं लिया है। गन्ने की लागत तो बढ़ा दी लेकिन कीमत नहीं बढ़ाई।

कांग्रेस के समय में गन्ने के दामों में 165 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी की थी, जबकि बीजेपी ने 17 प्रतिशत की ही बढ़ौतरी की है और वह भी आठ साल में। यह सिर्फ गन्ने की बात नहीं है इसके अलावा किसान को समय पर पेमेंट भी नहीं मिलती। गरीब आदमी को रोजगार नहीं मिलता। जो प्रदेश 2014 में प्रति व्यक्ति आय व प्रति व्यक्ति निवेश में नंबर वन था, आज बेरोजगारी, महंगाई में नंबर एक पर है। कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है और अपराध तेजी से बढ़ रहा है। यह सरकार केवल इवेंट मैनेजमेंट की सरकार है। इस सरकार की कोई परफोरमेंस नहीं है। एक भी उपलब्धि इस सरकार की नहीं रही है।

उन्होंने सरपंचों द्वारा कर रहे ई ट्रेन्डिंग के विरोध को सही ठहराया। हुड्डा ने कहा ई ट्रेन्डिंग भ्रष्टाचार का एक और अड्डा बनेगा, सरपंचों जनता द्वारा चुने हुए निर्वाचित प्रतिनिधि है ,उन पर भरसो करना चाहिए। अगर सरकार उन पर भरोसा नहीं करेगी तो किस तरह से काम चेलगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here