Home election पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने चुनाव से पहले ही कर दी यह...

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने चुनाव से पहले ही कर दी यह घोषणा, जानिए क्या मिलेंगी सौगातें

199
0

रोहतक (अंकुर कपूर): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान चुनाव से पहले ही घोषणाओं का सिलसिला जारी कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर 6 हजार बुढ़ापा पेंशन किसानों को एमएसपी की गारंटी और 500 से कम कीमत में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी है तो वहीं बेरोजगारी में भी प्रदेश शीर्ष पर पहुंचा। कीलोई विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री के दौरे का आज दूसरा दिन है।

इस दौरान वह लोगों की समस्याएं भी सुन रहे हैं। साथ ही लोगों से 2024 के चुनाव के लिए तैयार होने की बात भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है। यही नहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की भी कोई चीज नहीं है, जिससे प्रदेश के लोग डरे हुए हैं। मौजूदा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना फेंकना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि लोग 2024 में चुनाव के लिए तैयार रहें। उन्होंने अपने भाषण के दौरान लोगों से यह भी पूछा कि अगर वह (जनता) चाहे तो 2024 के चुनाव के लिए तैयारियां शुरू कर दें। लोगों ने हाथ उठाकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा की बातों का समर्थन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here