Yamunanagar, 08 April —कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल आज यमुनानगर में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में पहुंचते ही कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने झाड़ू लगाया और कूड़ा भी उठाया। कैबिनेट मंत्री ने हिसार हवाई अड्डे पर सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर भी जवाब दिया। गोयल आज यमुनानगर सब्जी मंडी में स्वच्छ मिशन अभियान के तहत एक प्रोग्राम में पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम में एंट्री करने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाया और कूड़ा भी उठाया.इस दौरान उनके साथ यमुनानगर के भाजपा विधायक घनश्याम अरोड़ा, मेयर सुमन बहमनी समेत कई नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।
हवाई अड्डे पर सुरक्षा का खास ख्याल
कैबिनेट मंत्री ने कहा के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को यमुनानगर आ रहे हैं उनका मिशन स्वच्छ भारत मिशन है.जिसके तहत यमुनानगर समेत पूरे हरियाणा में सफाई व्यवस्था पर खास ध्यान दिया जा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि स्वच्छता पखवाड़ा या कोई बड़ा नेता आता है तभी यह कार्यक्रम क्यों इतनी तेज हो जाते हैं उस पर उन्होंने कहा बीजेपी शुरुआत से ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत काम कर रही है और पूरे साल स्वच्छता पर ध्यान भी देती है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उस सवाल का भी जवाब दिया जिसमें हिसार हवाई अड्डे पर असुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। विपुल गोयल ने पलटवार करते हुए कहा कि हिसार हवाई अड्डे पर सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है। आसपास से पशु आ जाते हैं लेकिन सुरक्षा की कोई भी परेशानी नहीं है।







