Home Ambala अंबाला पुलिस ने कबूतरबाजी मामले में गिरफ्तार आरोपी..नकली पासपोर्ट और वीजा बना...

अंबाला पुलिस ने कबूतरबाजी मामले में गिरफ्तार आरोपी..नकली पासपोर्ट और वीजा बना रहा था

182
0
Ambala, 08 April,फर्जी तरीके से विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगने वाले दो शातिर ठग अंबाला पुलिस के हाथ लगे है.दरअसल अंबाला छावनी में दर्ज कबूतरबाजी के मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए कल गुरुग्राम में रेड थी,जहां से अजय कुमार जो नकली पासपोर्ट बनाने का काम करता था उसको गिरफ्तार किया है. जिसके कब्जे से 3 पासपोर्ट , 2 मोबाइल 3 शीट पैकेट आदि समान बरामद किया है।
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि तरुण नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके बेटे को विदेश भेजने के नाम पर उससे 14 लाख 10 हज़ार रुपए की रकम हड़प ली और नकली पासपोर्ट वीजा थमा दिया. जिसपर कारवाई करते हुए पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. उसी कड़ी में कल गुरुग्राम में रेड कर अजय कुमार को गिरफ्तार किया,जो नकली वीजा पासपोर्ट बना रहा था. फिलहाल उसको कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड प्राप्त किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here